1
00:00:01,836 --> 00:00:03,126
"लाउडरमिल्क" में पहले

2
00:00:03,713 --> 00:00:05,013
मैं सैम लाउडरमिल्क हूं।

3
00:00:05,172 --> 00:00:09,092
और मैं आप सबकी शराब छुड़वाने
को लेकर बहुत उत्साहित हूं।

4
00:00:09,260 --> 00:00:11,100
अभी ये अपनी बेटी की वजह से परेशान हैं।

5
00:00:11,262 --> 00:00:14,892
मुझे लगता है कि उसे
तुम्हारी जैसी मदद की ज़रूरत है।

6
00:00:15,057 --> 00:00:16,767
ये मेरा नंबर है।
मदद चाहिए हो, तो कॉल करना।

7
00:00:16,934 --> 00:00:19,854
नहीं आना चाहो,
तो मुझे कद्दू परवाह नहीं।

8
00:00:20,020 --> 00:00:22,610
मैं एलिसन हूं। हाल ही में 2सी में आई हूं।

9
00:00:22,773 --> 00:00:26,243
सैम, 2बी ऑर नॉट टु बी।

10
00:00:26,402 --> 00:00:29,072
शायद ये नॉट "टु बी" है।

11
00:00:29,238 --> 00:00:31,658
तुम्हारा प्रायोजक और अकेला दोस्त
होने के नाते मैं बता दूं कि तुम

12
00:00:31,824 --> 00:00:33,954
लोगों के लिए मुश्किल बना देते हो
कि वो तुम्हें पसंद करें।

13
00:00:34,118 --> 00:00:35,538
मेरी गर्लफ़्रेंड से दूर रहो।

14
00:00:35,703 --> 00:00:38,873
तुम लोग मेरे रास्ते से हट जाओ,
वर्ना मुझे सख़्ती करनी पड़ेगी।

15
00:00:39,206 --> 00:00:41,126
तुम बार में क्या कर रहे थे?

16
00:00:41,292 --> 00:00:44,002
तुम नशे में हो, मैं नशे में हूं।
हम जैसे लोग ऐसा नहीं कर सकते।

17
00:00:44,211 --> 00:00:45,761
सैम है, या--?

18
00:00:45,921 --> 00:00:48,171
ठीक है, आने के लिए शुक्रिया।
उसे बता दूंगा।

19
00:01:00,603 --> 00:01:02,193
सुनिए।

20
00:01:03,105 --> 00:01:04,515
अभी माउंट बेकर कितनी दूर है?

21
00:01:04,690 --> 00:01:06,400
माउंट बेकर?

22
00:01:08,027 --> 00:01:10,857
कौआ उड़ने की रफ़्तार में, लगभग 12 मील।

23
00:01:12,198 --> 00:01:16,618
वाक़ई? अगर मैं एशियन चिंचिला बंदर हूं
और पूरी तेज़ी से दौड़ रहा हूं?

24
00:01:16,786 --> 00:01:21,076
फिर कितनी दूर है? ऊदबिलाव के
तैरने की दिशा में कितनी दूर है?

25
00:01:21,248 --> 00:01:23,958
फ़र्ज़ करो मैं नदी में
अपने परिवार के साथ तैरता ऊदबिलाव हूं

26
00:01:24,126 --> 00:01:26,456
और मेरा एक बच्चा अपना एक पंख तोड़ ले

27
00:01:26,629 --> 00:01:30,549
तब कितनी दूर होगा?
या मैं तीन टांग का बिल्ला हूं?

28
00:01:30,758 --> 00:01:34,428
ये अंधी गिलहरी है, हमारे हाथ बंधे हैं,
और हमने बस किसी तरह पार किया है।

29
00:01:34,595 --> 00:01:37,675
अब ये 12 मील से ज़्यादा होगा
या कुछ कम?

30
00:01:37,848 --> 00:01:41,598
क्योंकि मेरे पास एक कॉकर स्पैनियल है
जो सिक्के थूकता हुआ उल्टा चलता है।

31
00:01:41,769 --> 00:01:44,269
वो हवा के ख़िलाफ़ आगे-पीछे चलता है।

32
00:01:44,438 --> 00:01:46,648
वो कब तक पहुंचेगा, लगभग?

33
00:01:46,816 --> 00:01:50,276
या मैं तुम जैसे
किसी पशुभूगोलवेत्ता को साथ लेलूं

34
00:01:50,444 --> 00:01:52,994
और तुमपे सवार होकर माउंट बेकर जाऊं।

35
00:01:53,155 --> 00:01:55,405
फिर कितना दूर होगा वो?

36
00:02:06,502 --> 00:02:07,962
चल भी।

37
00:02:08,546 --> 00:02:10,966
मुझे कॉफ़ी चाहिए।

38
00:02:11,715 --> 00:02:13,375
चल जा।

39
00:02:13,843 --> 00:02:16,433
-तुम मशीन से क्या कर रहे हो?
-तुम्हारा कॉफ़ी मेकर बकवास है।

40
00:02:16,595 --> 00:02:19,715
-मेरा कॉफ़ी मेकर बकवास है?
-हां, मैं इससे जल्दी तो मैथ बना लूं।

41
00:02:19,890 --> 00:02:22,230
-और शायद मैंने बनाई है।
-तुम ये हमेशा ग़लत ढंग से करते हो।

42
00:02:22,393 --> 00:02:24,603
-हमेशा ग़लत ढंग से।
-मैं ग़लत ढंग से करता हूं?

43
00:02:24,770 --> 00:02:26,560
-हां।
-मैं ग़लत ढंग से नहीं कर रहा।

44
00:02:26,730 --> 00:02:29,480
-ये स्वादिष्ट कॉफ़ी बनाता है।
-फिर तुम क्यों नहीं बना लेते?

45
00:02:29,650 --> 00:02:32,490
तुम दरवाज़े पे देखो,
मैं दिखाता हूं कॉफ़ी कैसे सही बनाते हैं।

46
00:02:32,653 --> 00:02:34,863
-बंदा हमेशा ग़लत ढंग से करता है।
-करो फिर।

47
00:02:35,030 --> 00:02:36,530
प्लग ही नहीं लगा है।

48
00:02:39,618 --> 00:02:41,078
-हे।
-हे।

49
00:02:41,245 --> 00:02:42,495
सोचो मैं क्या कर रही थी।

50
00:02:43,247 --> 00:02:46,787
नहीं। मैं ये खेल नहीं खेलता।
तुम बताओ क्या कर रही थीं।

51
00:02:46,959 --> 00:02:48,129
मैंने तुम्हारी किताब पढ़ ली।

52
00:02:49,378 --> 00:02:51,798
-ये कहां से मिली तुम्हें?
-मुझे बेन ने दी थी।

53
00:02:51,964 --> 00:02:53,724
काफ़ी अच्छी किताब है।

54
00:02:54,592 --> 00:02:57,222
शुक्रिया। मैं थोड़ी सी
घटिया कॉफ़ी बना रहा हूं।

55
00:02:57,386 --> 00:02:59,556
-एक कप पीना चाहोगी?
-हां।

56
00:03:02,182 --> 00:03:06,352
-लेकिन मेरा एक गंभीर सवाल है।
-बोलो।

57
00:03:06,520 --> 00:03:09,940
उन्होंने उस दिन तुम्हें बताया था
कि वो तुम्हारी तस्वीर ले रहे हैं?

58
00:03:10,316 --> 00:03:12,606
-है ना?
-ये रही।

59
00:03:12,776 --> 00:03:15,396
तुम पक्के घोंचू लग रहे थे। देखो ख़ुद को।

60
00:03:15,571 --> 00:03:18,031
लाउडरमिल्क क्रिस कॉर्नेल है

61
00:03:18,198 --> 00:03:20,408
नव्वे के दशक में घूमता हुआ

62
00:03:20,576 --> 00:03:23,696
अच्छा, सुनो।
मुझे तुम्हें '90 के दशक में देखना याद है।

63
00:03:23,871 --> 00:03:25,921
तुम हाई फ़ेड और हैमर पैंट में होते थे।

64
00:03:26,081 --> 00:03:27,671
हां। हर दिन एक पूरे साल तक।

65
00:03:27,833 --> 00:03:29,293
-हां।
-मैं छोड़ने के लिए बहुत वैध था।

66
00:03:29,460 --> 00:03:30,880
नहीं। तुम नाकामी के लिए बहुत बड़े थे।

67
00:03:31,045 --> 00:03:33,705
ओह, ये मोटों का मज़ाक़ है
या ये बैंक संकट पर आधारित है?

68
00:03:33,881 --> 00:03:36,721
बिल्कुल बेतुका है।
और ये बंदा ख़ुद को लेखक कहता है।

69
00:03:36,884 --> 00:03:38,394
तुम तब कैसे कपड़े पहनती थीं?

70
00:03:39,345 --> 00:03:42,805
मैं शायद वैसे ही कपड़े पहनती थी
जैसे अब पहनती हूं।

71
00:03:44,892 --> 00:03:46,392
विद्रोही।

72
00:03:47,186 --> 00:03:49,056
तो तुम लेखक हो?

73
00:03:49,229 --> 00:03:50,809
था। अब नहीं हूं।

74
00:03:50,981 --> 00:03:54,491
लाउडरमिल्क "स्पिन, रोलिंग स्टोन" के लिए
काम करता था। बहुत पहले।

75
00:03:54,652 --> 00:03:58,572
तोप चीज़ हुआ करता था।
ये बंदा उस समय बड़ी चीज़ था।

76
00:03:58,822 --> 00:04:02,412
हां। हां, किताबें अभी भी मिल सकती हैं,
पर अब मैं कुछ और करता हूं।

77
00:04:02,576 --> 00:04:04,326
मैं-- मैं अब--

78
00:04:04,495 --> 00:04:05,955
अब-- बैंकिंग में काम करता हूं।

79
00:04:06,163 --> 00:04:08,793
वाक़ई? क्या करते हो तुम?

80
00:04:08,999 --> 00:04:11,039
मैं वहां जाता हूं, और गंद साफ़ करता हूं।

81
00:04:14,338 --> 00:04:16,798
हां। इस-- इस तरह
मैं एक राजा की तरह जी पाता हूं।

82
00:04:17,007 --> 00:04:18,587
एक रूममेट के साथ।

83
00:04:18,759 --> 00:04:20,089
एक अपार्टमेंट में।

84
00:04:20,260 --> 00:04:21,640
घटिया कॉफ़ी मेकर के साथ।

85
00:04:21,804 --> 00:04:24,854
-तुम ये ग़लत ढंग से करते हो।
-अब क्यों नहीं लिखते तुम?

86
00:04:25,015 --> 00:04:28,805
-ये बहुत अच्छी है।
-ये थोड़ा पेचीदा मामला है। देखो, ये--

87
00:04:28,978 --> 00:04:33,018
मैं बैंडों के साथ जाता था,
और फिर उनकी भ्रष्टता पर लिखता था।

88
00:04:33,190 --> 00:04:36,110
लेकिन वो-- लेकिन बिना पिए
ऐसा करना बड़ा मुश्किल है।

89
00:04:36,276 --> 00:04:37,276
तुम मज़ाक़ कर रहे हो?

90
00:04:37,444 --> 00:04:40,994
टूर पर नशेड़ी रॉक स्टार्स के साथ
एक होशमंद आदमी पर किताब अच्छी रहती।

91
00:04:41,156 --> 00:04:42,776
एकदम भिन्न दृष्टिकोण।

92
00:04:42,950 --> 00:04:45,950
हां, चौथे पन्ने तक पहुंचते
मेरे वापस नशे पर चढ़ने तक।

93
00:04:47,871 --> 00:04:50,291
किसी होशमंद बैंड के साथ
टूर पर क्यों नहीं चले जाते?

94
00:04:50,791 --> 00:04:53,341
फिर तो मैं दूसरे ही पेज तक
नशे पर वापस पहुंच जाऊंगा।

95
00:04:53,502 --> 00:04:56,672
और मैं ये कभी नहीं देखना चाहूंगा
कि रॉक स्टार दूध पिएं

96
00:04:56,839 --> 00:04:59,089
और शो सही समय पर शुरू करने लगें।

97
00:04:59,258 --> 00:05:02,298
अपनी बीवियों के साथ सैक्स करें? छी-छी।

98
00:05:02,469 --> 00:05:06,929
अगर मुझे तुम्हारी किताब मिल जाए,
तो उसे साइन तो कर दोगे?

99
00:05:07,099 --> 00:05:09,099
हां, इस बारे में सोच सकता हूं।

100
00:05:10,227 --> 00:05:12,557
आज तो बड़ी रौनक़ सी है।

101
00:05:18,527 --> 00:05:20,527
ये तो बैग वाली लेडी है।

102
00:05:21,363 --> 00:05:24,373
मेरे दरवाज़े पर अंधेरा करने कैसे आना हुआ?

103
00:05:27,911 --> 00:05:29,501
मुझे एक मिनट दे सकोगे?

104
00:05:31,123 --> 00:05:33,173
दरअसल, मैं अभी किसी काम में लगा हूं।

105
00:05:33,333 --> 00:05:37,173
-तुम आधे घंटे में आ सकती हो--?
-नहीं, नहीं, नहीं। मैं-- मुझे--

106
00:05:37,337 --> 00:05:38,667
मुझे चलना चाहिए।

107
00:05:38,839 --> 00:05:40,509
नहीं, वो तो निबटा लो।

108
00:05:40,674 --> 00:05:42,344
फिर मिलती हूं।

109
00:05:45,095 --> 00:05:47,305
ठीक है। अच्छा लगा-- ठीक है।

110
00:05:47,514 --> 00:05:50,234
आओ। आओ। आ जाओ।

111
00:05:53,353 --> 00:05:55,563
तुम्हारे पास कॉफ़ी जैसा कुछ होगा?

112
00:05:55,731 --> 00:05:57,111
मेरे पास कॉफ़ी जैसा ही कुछ है।

113
00:05:58,442 --> 00:06:00,942
ऐसा इसलिए है कि तुम ग़लत ढंग से
कर रहे थे। मैं अपने कमरे में हूं।

114
00:06:01,111 --> 00:06:04,491
-शुक्रिया।
-मुझे छोड़ दिया गया।

115
00:06:04,656 --> 00:06:07,026
और मेरी नौकरी भी फिर से चली गई।

116
00:06:08,619 --> 00:06:12,409
और मैं हर रात नशे में धुत्त हो रही हूं।

117
00:06:13,582 --> 00:06:18,552
जब मैं लगातार पांचवें दिन
टॉयलेट में सिर दिए जागी, तो--

118
00:06:20,089 --> 00:06:22,259
मुझे फ़ौरन तुम्हारा ध्यान आया।

119
00:06:23,175 --> 00:06:25,545
तुम्हें तारीफ़ करना नहीं आता।

120
00:06:25,969 --> 00:06:26,969
तुमने मुझे कैसे ढूंढ़ा?

121
00:06:27,513 --> 00:06:29,063
फ़ादर माइक ने तुम्हारा पता दिया।

122
00:06:30,682 --> 00:06:33,312
-उनपे मेरा उधार रहा।
-मेरी मॉम कमीनी हैं।

123
00:06:33,477 --> 00:06:37,817
वो मुझे तब तक वहां नहीं रहने देंगी
जब तक मैं साफ़ नहीं हो जाऊं, इसलिए--

124
00:06:37,981 --> 00:06:41,071
हां, तुम मसालेदार सॉसेज के
पाद जैसी महक रही हो।

125
00:06:41,276 --> 00:06:44,106
नहीं। "साफ़" से मेरा मतलब साफ़ है।

126
00:06:44,279 --> 00:06:45,529
मतलब, सारी चीज़ें छोड़कर।

127
00:06:48,242 --> 00:06:50,662
तो यहां क्यों आई हो?

128
00:06:51,495 --> 00:06:53,455
क्योंकि मैं सुधरने को लेकर गंभीर हूं।

129
00:06:54,915 --> 00:06:56,915
ठीक है। अच्छी बात है।

130
00:06:57,126 --> 00:06:58,286
लेकिन मुझे मदद चाहिए।

131
00:06:59,086 --> 00:07:00,206
मैं मदद कर सकता हूं।

132
00:07:00,379 --> 00:07:02,919
-और रहने की जगह।
-ये नहीं हो सकता।

133
00:07:03,090 --> 00:07:06,970
नहीं, लेकिन, प्लीज़। मैं-- मैं--
मैं बिल्कुल शांत रहूंगी।

134
00:07:07,136 --> 00:07:09,466
-पता भी नहीं चलेगा मैं यहां हूं।
-मैं समझा नहीं।

135
00:07:09,638 --> 00:07:13,478
तुम कोई पार्क की बेंच
या रेल का ख़ाली डिब्बा क्यों नहीं ढूंढ़ लेतीं?

136
00:07:13,642 --> 00:07:16,692
-मैं तुम्हें टॉयलेट पेपर दे दूंगा।
-सुनो।

137
00:07:16,854 --> 00:07:19,234
तुम भाड़ में जाओ।
मुझे आना ही नहीं चाहिए था।

138
00:07:19,398 --> 00:07:21,318
पता नहीं क्यों आई। पक्की बेवक़ूफ़ हूं मैं।

139
00:07:21,483 --> 00:07:24,573
शांत, शांत-- ठीक है। ठीक है।
शांत-- आराम से। बैठ जाओ।

140
00:07:27,739 --> 00:07:29,909
तुम आख़री बार कब सोई थीं?

141
00:07:30,826 --> 00:07:33,826
-मैं-- पता नहीं।
-ए।

142
00:07:34,079 --> 00:07:36,329
सॉरी, मैं चुपके-चुपके सुनते थक गया। हैलो।

143
00:07:36,498 --> 00:07:39,588
हां। क्लेयर को रहने की जगह चाहिए।

144
00:07:40,335 --> 00:07:43,335
ठीक है, हमें इस पर बात करनी चाहिए

145
00:07:44,089 --> 00:07:46,009
रूममेट स्टाइल में।

146
00:07:46,425 --> 00:07:48,755
तुम सिर क्यों हिला रहे हो?
ये तुम्हें देख रही है।

147
00:07:48,927 --> 00:07:50,427
-तुम चाहते हो मैं वहां आऊं?
-हां।

148
00:07:50,596 --> 00:07:52,216
-तो कहो "यहां आओ।"
-यहां आओ।

149
00:07:52,389 --> 00:07:54,469
-प्लीज़ यहां आओ।
-माफ़ करना।

150
00:07:59,146 --> 00:08:02,066
-तुम्हें उसे यहां रहने देना चाहिए। वाक़ई।
-क्या?

151
00:08:02,232 --> 00:08:04,362
-तुम्हारा दिमाग़ ख़राब है क्या?
-ज़रा सोचो।

152
00:08:04,526 --> 00:08:07,606
उसे अपनी शराफ़त दिखाओ,
तो एलिसन को प्रभावित कर सकोगे।

153
00:08:07,779 --> 00:08:10,489
-वाक़ई?
-हां। बहुत ज़्यादा।

154
00:08:10,699 --> 00:08:13,579
अच्छा। ठीक है।
लेकिन सिर्फ़ दो दिन को। ठीक है?

155
00:08:13,744 --> 00:08:15,754
-हमें कुछ नियम बनाने होंगे।
-ठीक है।

156
00:08:15,913 --> 00:08:18,293
ठीक है। मैं संभालता हूं। उससे बात करता हूं।

157
00:08:18,916 --> 00:08:20,376
मैंने सब सुन लिया।

158
00:08:20,542 --> 00:08:24,132
-अपना सामान कहां रखूं?
-नहीं, नहीं। ये मुफ़्त नहीं होगा।

159
00:08:24,296 --> 00:08:27,926
ठीक है? 72 घंटे तक साफ़ रहो,
तो सोफ़ा तुम्हारा।

160
00:08:28,091 --> 00:08:30,931
लेकिन या तो साफ़ रहो या फिर माफ़ करो।

161
00:08:32,221 --> 00:08:33,971
-मैंने अभी गढ़ा ये।
-झूठ मत बोलो।

162
00:08:34,139 --> 00:08:37,389
-अच्छा, 12 घंटे कैसा रहेगा?
-नहीं।

163
00:08:37,559 --> 00:08:40,649
तुम्हें 12 घंटे में अपने सामान के लिए
किचन का बड़ा कचरा बैग मिलेगा।

164
00:08:40,812 --> 00:08:42,402
ठीक है। 24 घंटे।

165
00:08:42,564 --> 00:08:44,984
बेन, तुम क्लेयर को
आश्रय तक पहुंचा दोगे, प्लीज़?

166
00:08:45,150 --> 00:08:47,650
-ज़रा गाड़ी की चाबियां लेलूं।
-छत्तीस घंटे।

167
00:08:47,819 --> 00:08:50,069
ठीक है। नशे की लत्ती
नाकारा लड़की के लिए।

168
00:08:51,073 --> 00:08:52,203
पक्का।

169
00:08:54,076 --> 00:08:55,406
हां। ठीक है।

170
00:08:55,577 --> 00:08:56,827
छत्तीस घंटे।

171
00:08:56,995 --> 00:08:58,035
अभी 4:05 बजे हैं।

172
00:08:58,205 --> 00:09:00,495
हम शुरू करते हैं अभी--

173
00:09:00,666 --> 00:09:02,666
अच्छा, रुकना। रुकना।

174
00:09:11,176 --> 00:09:12,216
अब से शुरू।

175
00:09:12,719 --> 00:09:14,299
ये तो बड़ा अच्छा रहेगा।

176
00:09:14,513 --> 00:09:16,103
इमैक्युलेट हार्ट
कम्युनिटी सेंटर

177
00:09:19,601 --> 00:09:21,771
आ जाओ। हाइ।

178
00:09:24,648 --> 00:09:25,728
मैं क्या करूं?

179
00:09:25,941 --> 00:09:27,441
सुनो। साझा करो।

180
00:09:28,068 --> 00:09:31,358
या कुछ मत करो।
अहम ये है कि तुम यहां हो। ठीक है?

181
00:09:31,530 --> 00:09:34,870
मैं फ़ादर से बात करने जा रहा हूं।
अभी आ जाऊंगा, लेकिन तुम ठीक रहोगी।

182
00:09:35,534 --> 00:09:37,584
यहां कभी-कभी थोड़ा ज़्यादा जोश भर जाता है

183
00:09:37,744 --> 00:09:39,914
लेकिन तुम देखोगी कि इस कमरे में
बहुत सारा प्यार और सम्मान है।

184
00:09:40,080 --> 00:09:42,330
ए, लाउडरमिल्क। इसके साथ सो रहे हो?

185
00:09:42,499 --> 00:09:43,539
नहीं। मज़ाक़ कर रहे हो?

186
00:09:53,468 --> 00:09:54,548
ओह, हाइ--

187
00:09:54,720 --> 00:09:56,510
मैं होता तो वहां नहीं बैठता।

188
00:10:06,857 --> 00:10:08,357
भाड़ में जाओ, बुकर टी.।

189
00:10:10,902 --> 00:10:12,202
कहीं और बैठ जाओ।

190
00:10:12,404 --> 00:10:14,414
-ओह, यार।
-तुम्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था।

191
00:10:16,491 --> 00:10:18,241
ठीक है।

192
00:10:20,287 --> 00:10:21,827
ये लो।

193
00:10:22,706 --> 00:10:26,586
इन्होंने-- तुमसे हटने को कहा था। दो बार।

194
00:10:27,878 --> 00:10:30,878
हाइ। आपने उस
फूहड़ को मेरा पता क्यों दिया?

195
00:10:31,048 --> 00:10:32,838
उसने मांगा था।

196
00:10:33,008 --> 00:10:36,048
वो इस सैंडविच में से आधा मांगे,
तो आप दे देंगे?

197
00:10:36,219 --> 00:10:37,599
बिल्कुल।

198
00:10:38,638 --> 00:10:41,388
"अगर भूखे के लिए क़ुर्बानी दो

199
00:10:41,558 --> 00:10:43,438
और पीड़ितों की ज़रूरतों को पूरा करो

200
00:10:43,602 --> 00:10:45,982
तो अंधकार में तुम्हारा प्रकाश बढ़ेगा

201
00:10:46,146 --> 00:10:49,016
और तुम्हारी रात दोपहर जैसी बन जाएगी।"

202
00:10:49,608 --> 00:10:51,818
ये जेथरो टल हैं,
लेकिन मैं मतलब नहीं समझा।

203
00:10:51,985 --> 00:10:54,905
ये यशायाह 58:10 है।

204
00:10:56,114 --> 00:10:57,454
मैंने लंच नहीं किया है।

205
00:10:57,616 --> 00:10:59,076
मुझे आधा सैंडविच मिल सकता है?

206
00:11:00,285 --> 00:11:01,285
फूट लो।

207
00:11:03,705 --> 00:11:06,825
आप जानते हैं मेरा उस "स्पॉटलाइट" फ़िल्म
से कोई ताल्लुक़ नहीं था?

208
00:11:07,876 --> 00:11:10,666
मैं उन्हीं शब्दों में बोल रहा हूं
जिन्हें तुम समझोगे।

209
00:11:11,129 --> 00:11:12,629
इसलिए सुनो

210
00:11:12,798 --> 00:11:15,378
जब हमारी बात हुई थी
तो क्लेयर बहुत बुरे हाल में थी।

211
00:11:15,550 --> 00:11:17,260
तो, उसकी कितनी उम्मीद है?

212
00:11:17,427 --> 00:11:19,257
जितनी इस हालत में किसी की भी होती है।

213
00:11:19,429 --> 00:11:21,139
शायद 70-30, फिर वो पलट जाएगी।

214
00:11:21,348 --> 00:11:22,768
शायद 80-20।

215
00:11:22,933 --> 00:11:26,563
मगर इगी पॉप ने पूरा '70 का दशक निकाल
लिया था, इसलिए कुछ भी हो सकता है।

216
00:11:26,728 --> 00:11:29,188
-वो आज रात कहां रहेगी?
-मेरे काउच पे।

217
00:11:30,148 --> 00:11:32,608
-हां।
-तुम काम पे जाओगे तो क्या होगा?

218
00:11:32,776 --> 00:11:35,236
वो ठीक रहेगी। बेन उसपे नज़र रखेगा।

219
00:12:01,555 --> 00:12:04,635
-हैलो, बंदा इसके अंदर है।
-सॉरी।

220
00:12:05,183 --> 00:12:07,103
मेरा ख़्याल था तुम मीटिंग में गई हो।

221
00:12:07,394 --> 00:12:09,904
हां, गई थी, लेकिन मैं--
मुझे बाथरूम जाना है।

222
00:12:11,398 --> 00:12:14,528
-एक सैकंड।
-ठीक है।

223
00:12:18,947 --> 00:12:19,947
ऑल यू नीड इज़ लव

224
00:12:20,115 --> 00:12:22,195
और 500 अन्य गाने अपना माथा फोड़ने को
सैम लाउडरमिल्क

225
00:12:22,367 --> 00:12:24,907
अरे नहीं, साला।

226
00:12:32,711 --> 00:12:35,211
इस किताब में लाउडरमिल्क की
पूर्व-पत्नी की एक तस्वीर है।

227
00:12:35,380 --> 00:12:36,720
बड़ी सुंदर थीं वो।

228
00:12:40,677 --> 00:12:43,387
-माफ़ करना।
-कोई बात नहीं। ये तुम्हारा घर है।

229
00:12:43,555 --> 00:12:45,515
-नहीं। शुक्रिया।
-ठीक है।

230
00:13:02,199 --> 00:13:03,369
कोई है?

231
00:13:03,533 --> 00:13:06,293
-हां, मैं अपने कमरे में हूं।
-मैं काउच पे।

232
00:13:08,622 --> 00:13:10,042
ये कैसे बाहर है?

233
00:13:11,458 --> 00:13:14,208
मैं इसे टॉयलेट में पढ़ रही थी।

234
00:13:29,476 --> 00:13:31,186
ख़ुद को संभालो, लाउडरमिल्क।

235
00:13:31,353 --> 00:13:32,403
औरतें हगती हैं।

236
00:13:32,562 --> 00:13:33,942
बहुत ज़्यादा।

237
00:13:34,105 --> 00:13:36,065
क्या इसका मतलब ये है
कि मैं प्लंबर को बुलाऊं?

238
00:13:37,609 --> 00:13:39,189
एक बात कहूं?

239
00:13:40,153 --> 00:13:42,113
मैं ताज़ा हवा लेने बाहर जा रही हूं।

240
00:13:42,280 --> 00:13:44,370
बिल्डिंग में रहने वाला
हर शख़्स यही कह रहा है।

241
00:13:48,328 --> 00:13:50,288
गड़बड़ मत करना।

242
00:14:05,804 --> 00:14:08,604
इसने तो इसे तोड़ ही डाला।

243
00:14:20,277 --> 00:14:21,987
ओह, साला।

244
00:14:22,445 --> 00:14:24,815
देखो मुझे टॉयलेट के पीछे क्या मिला।

245
00:14:26,616 --> 00:14:29,656
-समझ नहीं आता क्या कहूं।
-वाक़ई?

246
00:14:32,289 --> 00:14:34,079
-माफ़ी चाहता हूं।
-माफ़ी से बात नहीं बनेगी, यार।

247
00:14:34,249 --> 00:14:35,879
तुम्हें उसपे नज़र रखनी थी।

248
00:14:37,502 --> 00:14:38,802
जानता हूं।

249
00:14:39,713 --> 00:14:43,343
मैं इसीलिए माफ़ी मांग रहा हूं। धत।
मुझसे चिढ़ो मत।

250
00:14:43,508 --> 00:14:46,218
वो तो अच्छा हुआ
उसके पीने से पहले ये मुझे मिल गई।

251
00:14:46,386 --> 00:14:47,676
यक़ीन नहीं होता।

252
00:14:47,846 --> 00:14:51,176
इसे छुपाते हुए ठंडा रखने का
ये अच्छा तरीक़ा है, लेकिन मैं--

253
00:14:51,349 --> 00:14:52,639
मतलब, उसे जाना होगा।

254
00:14:52,809 --> 00:14:55,849
मतलब, बेसबॉल की तरह,
एक स्ट्राइक हुई, और आप बाहर।

255
00:14:56,730 --> 00:14:57,810
तुम्हारा मतलब, तीन?

256
00:14:58,023 --> 00:15:01,443
मुझे खेलों का ज़्यादा पता नहीं, लेकिन
सही कहा। उसे एक और मौक़ा मिलना चा--

257
00:15:02,110 --> 00:15:03,780
बैटिंग का? है ना?

258
00:15:03,945 --> 00:15:06,905
नहीं, ये तो उसूल है।
हमारे बीच एक डील थी।

259
00:15:07,073 --> 00:15:08,123
उसने उसे तोड़ दिया।

260
00:15:08,283 --> 00:15:09,993
-उसने हमसे झूठ बोला।
-हां।

261
00:15:10,160 --> 00:15:14,080
फिर तो, बिल्कुल सही। ये--

262
00:15:14,247 --> 00:15:17,707
-उसकी पसंद महंगी है। बढ़िया बोतल।
-बिल्कुल। उसका परिवार अमीर है।

263
00:15:17,876 --> 00:15:22,376
उसे हमेशा बिगाड़ा गया है,
इसीलिए हमें उसे सबक़ सिखाना चाहिए।

264
00:15:22,547 --> 00:15:24,547
ठीक है, मेरे पास एक आइडिया है।

265
00:15:24,716 --> 00:15:28,426
क्यों न हम उससे कुछ भी न कहें?

266
00:15:30,305 --> 00:15:31,885
क्यों?

267
00:15:34,643 --> 00:15:35,893
उसके दिमाग़ से खेलते हैं।

268
00:15:36,102 --> 00:15:39,362
ये नहीं कहते कि हमें बोतल मिल गई,
फिर देखते हैं वो क्या करती है।

269
00:15:39,522 --> 00:15:41,402
देखना पगला जाएगी।

270
00:15:41,858 --> 00:15:45,648
तुम तो क्रिस नोलैन के स्तर का
दिमाग़ी खेल खेल रहे हो, यार।

271
00:15:45,820 --> 00:15:48,410
ठीक है, ठीक है।
पता है हम और क्या करेंगे?

272
00:15:48,573 --> 00:15:51,703
देहात तक ड्राइव के बारे में क्या ख़्याल है?

273
00:15:52,535 --> 00:15:54,325
ठीक है, मैं चाबियां लाता हूं।

274
00:15:54,537 --> 00:15:56,367
नहीं। कल। अभी नहीं।

275
00:15:56,539 --> 00:15:58,459
ओह, बढ़िया। मैं थका हुआ हूं।

276
00:16:09,469 --> 00:16:10,719
सुनो।

277
00:16:10,887 --> 00:16:13,057
तुम्हारे पास पांच का छुट्टा होगा?

278
00:16:13,223 --> 00:16:14,523
हां, होना तो चाहिए।

279
00:16:15,684 --> 00:16:17,274
तुम और लाउडरमिल्क सैक्स कर रहे हो?

280
00:16:18,228 --> 00:16:20,898
मेरे पास चार ही हैं।

281
00:16:21,064 --> 00:16:24,234
-तीन, चार, मेरे पास--
-क्योंकि तुम सुंदर हो।

282
00:16:24,401 --> 00:16:27,361
हर्पीज़ की दवाई के विज्ञापन जैसी सुंदर।

283
00:16:27,570 --> 00:16:29,110
शुक्रिया।

284
00:16:29,322 --> 00:16:32,162
-वो तुमपे बुरी तरह फ़िदा होगा।
-मेरे पास कुछ क्वार्टर्स हैं।

285
00:16:32,325 --> 00:16:34,905
लेकिन वो कुछ अजीब काम करता होगा ना।

286
00:16:35,078 --> 00:16:37,958
-शायद चाहता हो कि तुम्हारे--
-ये लो पैसा।

287
00:16:38,456 --> 00:16:39,826
बाक़ी बाद में दे देना।

288
00:16:39,999 --> 00:16:40,999
ठीक है। बढ़िया।

289
00:16:41,167 --> 00:16:44,547
मेरा मतलब किसी बुरी चीज़ से नहीं था।
मेरा मतलब था, पीछे से।

290
00:16:44,713 --> 00:16:46,673
हां, मैं समझ गई।

291
00:16:52,846 --> 00:16:53,846
हम कहां जा रहे हैं?

292
00:16:54,013 --> 00:16:56,223
आज हम कुछ भिन्न करने की
कोशिश कर रहे हैं।

293
00:16:56,391 --> 00:16:58,521
तुमने कभी विज़न क्वैस्ट के बारे में सुना है?

294
00:16:58,685 --> 00:17:01,725
-नहीं।
-ये देसी अमरीकियों की एक रस्म है।

295
00:17:01,896 --> 00:17:04,606
उन देसी अमरीकी चीज़ों में से एक
जिन्हें गोरों ने चुरा लिया

296
00:17:04,774 --> 00:17:07,694
हम-- हमने उन्हें बर्बाद कर दिया।
हम मूल उद्देश्य भूल गए

297
00:17:07,861 --> 00:17:10,951
-पर ये फिर भी काफ़ी अच्छा है।
-मुझे-- मुझे नहीं पता।

298
00:17:11,114 --> 00:17:15,584
जब मैं नशा छोड़ रहा था तो इससे मेरा
परिचय बेन ने कराया था। मुझे देखो। ठीक?

299
00:17:16,077 --> 00:17:17,907
तो ये मुझे चूतिया बना देगा?

300
00:17:19,831 --> 00:17:21,041
ए।

301
00:17:31,760 --> 00:17:35,720
देहात की बढ़िया सी ड्राइव लेते हैं
ताकि तुम शराब और ड्रग्स को भूल जाओ।

302
00:17:37,432 --> 00:17:39,522
दीवार पर बीयर की अड़सठ बोतलें

303
00:17:39,684 --> 00:17:41,734
बीयर की अड़सठ बोतलें

304
00:17:41,895 --> 00:17:45,765
एक उतारो, उसे घुमाओ
दीवार पर बीयर की सड़सठ बोतलें

305
00:17:45,940 --> 00:17:48,110
-अभी कितनी ज़्यादा दूर है? मत--
-सड़सठ बोतलें--

306
00:17:48,276 --> 00:17:50,646
-तुम्हें जो शब्द चाहिए वो है "आगे।"
-आगे।

307
00:17:50,820 --> 00:17:52,110
साली किसे परवाह है?

308
00:17:52,280 --> 00:17:54,200
हम लगभग पहुंच चुके हैं।

309
00:17:54,616 --> 00:17:58,196
सुनो, तुम्हें वाक़ई लगता है
कि प्रकृति में जाने से

310
00:17:58,369 --> 00:18:00,999
-मुझे मदद मिलेगी?
-पक्का।

311
00:18:01,164 --> 00:18:03,544
ठीक है? ये "रेवेनैंट" फ़िल्म की तरह है।

312
00:18:03,708 --> 00:18:05,078
ठीक है? लियो

313
00:18:05,251 --> 00:18:08,511
प्रकृति में जाता है,
और वो बहुत कुछ झेलता है।

314
00:18:08,671 --> 00:18:10,671
लेकिन कहानी के अंत तक--

315
00:18:12,008 --> 00:18:14,588
-ये ग़लत उदाहरण है।
-हां।

316
00:18:14,761 --> 00:18:17,601
ठीक है, ठीक है। "रॉकी," सही? तीसरी वाली।

317
00:18:17,764 --> 00:18:21,854
तुम रॉकी हो, और-- और मिस्टर टी
एक ड्रग है जिससे तुम्हें लड़ना है।

318
00:18:22,018 --> 00:18:24,058
-हां, टेट्रासाइक्लिन की तरह।
-क्या?

319
00:18:24,229 --> 00:18:28,019
-नहीं। वो-- वो तो अच्छा ड्रग है।
-अच्छा है--? ओह, तो टाइलेनॉल मान लो।

320
00:18:28,191 --> 00:18:30,691
-जब लोग टाइलेनॉल के आदी हो जाते हैं।
-वो भी अच्छा--

321
00:18:30,860 --> 00:18:34,360
क्या--? वो क्या है? वो क्या चीज़ है?
टीरामीसू। वो ड्रग है ना?

322
00:18:34,531 --> 00:18:36,871
-वो तो केक है।
-पता नहीं क्या बोल रहा हूं मैं।

323
00:18:37,033 --> 00:18:38,993
-टैमिफ़्लू?
-टैमिफ़्लू।

324
00:18:39,160 --> 00:18:42,210
सुनो, क्यों--?
मुझे साला ये क्यों करना है?

325
00:18:42,372 --> 00:18:43,672
मुझे ये क्यों करना है?

326
00:18:43,832 --> 00:18:46,752
विज़न क्वैस्ट पर तुम यही तो सीखोगी।

327
00:19:11,317 --> 00:19:12,817
ठीक है।

328
00:19:12,986 --> 00:19:15,316
-आ जाओ।
-यार।

329
00:19:15,488 --> 00:19:17,738
-यार, बारिश हो रही है।
-नहीं, नहीं।

330
00:19:17,907 --> 00:19:19,487
ये सब इसका भाग है। सब ठीक है।

331
00:19:19,659 --> 00:19:21,079
-क्या?
-आओ।

332
00:19:23,454 --> 00:19:25,754
ये बहुत ख़ास जगह है।

333
00:19:26,416 --> 00:19:30,336
देसी अमरीकियों को
यहां ऊर्जा का केंद्र मिला था।

334
00:19:30,545 --> 00:19:33,875
जो सीधे--
सीधे इन जंगलों में फ़ोकस करता है।

335
00:19:34,048 --> 00:19:35,548
तुम कैसा महसूस कर रही हो?

336
00:19:36,092 --> 00:19:37,892
घबराहट।

337
00:19:38,386 --> 00:19:41,886
वाक़ई? चिंता की कोई बात नहीं है।

338
00:19:43,099 --> 00:19:44,639
एक मिनट लो।

339
00:19:44,809 --> 00:19:47,599
ठीक है? मैं चाहता हूं
तुम ख़ुद को केंद्रित करो।

340
00:19:49,981 --> 00:19:51,571
अपनी आंखें बंद करो।

341
00:19:53,276 --> 00:19:54,486
ये वास्तविक है।

342
00:19:54,652 --> 00:19:57,492
ड्रग्स की तरह नहीं। शराब की तरह नहीं।

343
00:19:57,655 --> 00:19:59,065
ये वास्तविक है।

344
00:19:59,699 --> 00:20:03,999
गहरी सांस लो।
हर सांस लेने और छोड़ने के साथ

345
00:20:04,996 --> 00:20:06,496
अपने दिमाग़ को स्पष्ट महसूस करो।

346
00:20:06,706 --> 00:20:07,996
सांस लो।

347
00:20:09,292 --> 00:20:12,052
सांस छोड़ो। बढ़िया।

348
00:20:13,254 --> 00:20:14,594
पेड़ों को सूंघो।

349
00:20:16,341 --> 00:20:17,971
हवा को सूंघो।

350
00:20:19,344 --> 00:20:21,264
बाद में सूंघते हैं, घामड़।

351
00:20:23,348 --> 00:20:24,848
ए।

352
00:20:25,767 --> 00:20:26,937
चलो।

353
00:20:27,101 --> 00:20:29,651
मुझे यहां मत छोड़ो, हरामज़ादे।

354
00:20:30,229 --> 00:20:33,649
ए। कमीने।

355
00:20:35,985 --> 00:20:39,405
ये कार के पीछे दौड़ती हुई
कितनी प्यारी लगती हैं।

356
00:20:40,156 --> 00:20:42,406
-तुम्हें भूख लगी है?
-नहीं, लेकिन खा सकता हूं।

357
00:20:42,575 --> 00:20:44,035
ठीक है।

358
00:20:45,536 --> 00:20:47,996
याद है जब तुम मुझे ऐसे ही छोड़ गए थे?

359
00:20:48,164 --> 00:20:49,294
अच्छी तरह।

360
00:20:49,457 --> 00:20:51,417
तुम लगभग मेरे बंपर से चिपक गए थे।

361
00:20:51,584 --> 00:20:53,424
तुम जितने दिखते हो उससे ज़्यादा तेज़ हो।

362
00:20:53,586 --> 00:20:56,006
मैंने ये आख़री बार किया था।

363
00:20:56,172 --> 00:20:57,842
आख़री बार पी थी?

364
00:20:58,007 --> 00:20:59,257
नहीं। आख़री बार दौड़ा था।

365
00:21:00,718 --> 00:21:04,098
-तुम्हारा और एलिसन का क्या चल रहा है?
-क्या मतलब?

366
00:21:04,305 --> 00:21:06,465
-नहीं, कुछ नहीं चल रहा।
-पता नहीं।

367
00:21:06,641 --> 00:21:08,311
मेरे ख़्याल से
उसे किताब देना शराफ़त की बात थी।

368
00:21:08,476 --> 00:21:12,266
-वो तो तुमने दी थी।
-हां, और मेरे ख़्याल से वो शराफ़त थी।

369
00:21:12,438 --> 00:21:15,438
तुम्हें लगता है एक ख़ूबसूरत औरत को
'90 के हेयरस्टाइल के साथ

370
00:21:15,608 --> 00:21:17,648
मेरे मोटापे के दिनों की तस्वीर देना
मेरे साथ भलाई करना है?

371
00:21:17,819 --> 00:21:18,819
बिल्कुल।

372
00:21:18,987 --> 00:21:21,407
मेरे-- मेरे ख़्याल से
ये तुम्हारी सादगी को दिखाता है

373
00:21:21,572 --> 00:21:23,662
और कि तुम्हें बुद्धू होने में
कोई एतराज़ नहीं।

374
00:21:23,825 --> 00:21:25,445
लेकिन मैं ऐसा तो नहीं हूं।

375
00:21:25,618 --> 00:21:27,948
-ऐसे तुम हो।
-मेरे ख़्याल से तुम्हें कोशिश करनी चाहिए।

376
00:21:28,121 --> 00:21:29,961
-वो तुम्हें पसंद करती है।
-नहीं करती।

377
00:21:30,123 --> 00:21:31,833
तुम मुझे उसपे धकेल क्यों रहे हो?

378
00:21:32,000 --> 00:21:33,080
तुम चाहते हो मैं घर छोड़ दूं?

379
00:21:33,292 --> 00:21:36,882
मैं बस ये कह रहा हूं
कि काफ़ी समय हो चुका है जबसे तुम

380
00:21:38,214 --> 00:21:41,134
मुझे लगता है तुम्हारे लिए
अभी एक रिश्ता अच्छा रहेगा।

381
00:21:41,300 --> 00:21:43,340
मेरा मतलब, मेरे अलावा किसी से।

382
00:21:44,512 --> 00:21:48,892
कभी-कभी ख़ुद से चीज़ें करने के लिए
किसी और की ज़रूरत होती है।

383
00:21:49,058 --> 00:21:51,348
-नहीं, बिल्कुल नहीं।
-ठीक है।

384
00:21:56,024 --> 00:21:58,324
तुम्हारे ख़्याल से
क्लेयर अभी क्या कर रही होगी?

385
00:21:58,484 --> 00:22:00,154
साली किसे परवाह है?

386
00:22:08,202 --> 00:22:09,202
ए।

387
00:22:09,370 --> 00:22:11,620
ए। ए। हे भगवान।

388
00:22:11,789 --> 00:22:13,419
शुक्र है।

389
00:22:13,833 --> 00:22:16,633
-रुकने के लिए शुक्रिया।
-तुम यहां कर क्या रही हो?

390
00:22:16,794 --> 00:22:18,844
मैं खो गई हूं। मुझे लिफ़्ट मिल सकती है?

391
00:22:19,630 --> 00:22:21,420
हां, पीछे बैठ जाओ।

392
00:22:25,553 --> 00:22:26,973
आगे तुम्हारे साथ बैठ सकती हूं?

393
00:22:27,221 --> 00:22:28,931
पीछे बैठो।

394
00:23:21,692 --> 00:23:23,652
तुम्हारा विज़न क्वैस्ट कैसा रहा?

395
00:23:24,487 --> 00:23:27,157
-ठीक है, ठीक है।
-क्या साला, हरामज़ादे?

396
00:23:27,323 --> 00:23:28,833
-गहरी सांस लो।
-साले कमीने।

397
00:23:28,991 --> 00:23:31,371
-ठीक है, ए, ए, ए, बस करो।
-मैं वहां--

398
00:23:31,536 --> 00:23:33,116
मैं वहां मर सकती थी।

399
00:23:33,287 --> 00:23:36,417
ड्रामा क्वीन मत बनो।
आजकल तो भालू भी नहीं हैं।

400
00:23:39,585 --> 00:23:41,415
साला क्या हो रहा है यहां?

401
00:23:41,587 --> 00:23:44,377
-तुम भी दोषी हो।
-मैं? ये इसका आइडिया था।

402
00:23:44,549 --> 00:23:48,429
सुनो, अगर किसी की मदद करने का
यही आइडिया है तुम्हारा

403
00:23:48,594 --> 00:23:51,224
तो तुम-- तुम पक्के पागल हो।

404
00:23:51,389 --> 00:23:53,849
इससे बेहतर तो मैं
सड़क पर रहूंगी, हरामज़ादो।

405
00:23:54,892 --> 00:23:57,192
मैं जा रही हूं। तुम दोनों भाड़ में जाओ।

406
00:23:57,353 --> 00:23:59,193
-भाड़ में जाओ।
-तुम अभी जा रही हो?

407
00:23:59,647 --> 00:24:00,647
क्या बजा है?

408
00:24:00,857 --> 00:24:03,147
मुझे-- किसे परवाह है?

409
00:24:04,777 --> 00:24:07,607
-सवेरे के 4:55 हो रहे हैं।
-तो?

410
00:24:07,780 --> 00:24:09,490
तुमने अपनी आख़री ड्रिंक कब ली थी?

411
00:24:09,657 --> 00:24:12,077
मुझे साला नहीं पता, और मुझे साला--

412
00:24:15,246 --> 00:24:16,956
कितना समय हो गया?

413
00:24:18,499 --> 00:24:19,669
छत--

414
00:24:19,834 --> 00:24:22,344
छत्तीस घंटे?

415
00:24:25,715 --> 00:24:27,255
तुमने समय पूरा कर लिया।

416
00:24:27,425 --> 00:24:28,925
हां, लेकिन--

417
00:24:29,093 --> 00:24:32,353
लेकिन तुम मुझे साला जंगल ले गए,
और तुमने मुझे वहां छोड़ दिया

418
00:24:32,513 --> 00:24:34,933
-तो इसका कोई--
-इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता।

419
00:24:35,099 --> 00:24:39,149
जैसा कि मैं कहता हूं, कभी-कभी ख़ुद से चीज़ें
करने के लिए किसी और की ज़रूरत होती है।

420
00:24:39,812 --> 00:24:41,272
मैंने--

421
00:24:41,522 --> 00:24:42,522
मैंने--

422
00:24:42,690 --> 00:24:46,610
मैंने बिना नशे के इतना समय--
कोई एक साल से नहीं बिताया है।

423
00:24:46,777 --> 00:24:49,157
-और मैं--
-तो

424
00:24:49,322 --> 00:24:50,572
तुम बुरे हाल में थीं।

425
00:24:50,740 --> 00:24:52,530
बारह घंटे में, दो दिन पूरे हो जाएंगे।

426
00:24:52,700 --> 00:24:56,500
दो दिन एक हफ़्ते में बदलेंगे, और प्लीज़,
ये साला शीशा साफ़ कर देना, गुडनाइट।

427
00:24:56,704 --> 00:25:00,334
मुझे तुमपे गर्व है, क्लेयर।
सबसे बढ़कर तो कॉफ़ी पॉट तोड़ने के लिए।

428
00:25:00,499 --> 00:25:02,839
मैं ओलंपिक से
इससे छुटकारा पाने की कोशिश में था।

429
00:25:03,002 --> 00:25:04,802
तुम ये ग़लत ढंग से कर रहे थे।

430
00:25:07,381 --> 00:25:08,881
ठीक है।

431
00:25:09,300 --> 00:25:12,680
ए। क्या हमें उसे बता देना चाहिए
कि काउच बेड भी बन जाता है?

432
00:25:13,471 --> 00:25:17,231
नहीं। वर्ना हमें कॉफ़ी टेबल हटानी पड़ेगी।

433
00:25:18,851 --> 00:25:20,021
कहां जा रहे हो?

434
00:25:20,186 --> 00:25:23,186
मैं एलिसन को अपनी किताब देने जा रहा हूं।
मैंने इसे साइन किया है।

435
00:25:23,356 --> 00:25:26,686
तुम्हें कुछ और भी लिखना चाहिए।
इसे ख़ास बनाने के लिए।

436
00:25:26,901 --> 00:25:29,531
मेरा ऑटोग्राफ़ ही काफ़ी ख़ास है।

437
00:25:45,920 --> 00:25:47,210
हाइ।

438
00:25:48,047 --> 00:25:49,087
क्या एलिसन है?

439
00:25:49,298 --> 00:25:50,508
सॉरी। कुछ नहीं चाहिए।

440
00:25:50,675 --> 00:25:54,095
नहीं, नहीं, नहीं।
मैं पड़ोस से लाउडरमिल्क हूं।

441
00:25:54,303 --> 00:25:56,853
एली, ये-- कोई लाउडर--

442
00:25:57,014 --> 00:26:00,144
-मिल्क।
-जो ख़ुद को तुम्हारा पड़ोसी बता रहे हैं।

443
00:26:00,309 --> 00:26:01,769
एक सैकंड में आती हूं।

444
00:26:01,936 --> 00:26:04,016
फ़्रिटाटा जल रहा है।

445
00:26:04,272 --> 00:26:06,772
उसने कहा था उसे मेरी एक किताब
अच्छी लगी थी, तो मैं बस--

446
00:26:06,941 --> 00:26:08,691
उसके लिए एक प्रति लाया था।

447
00:26:08,901 --> 00:26:11,151
-बढ़िया।
-हां।

448
00:26:11,320 --> 00:26:13,280
-वैसे तुम कौन हो?
-मैं कार्ल हूं।

449
00:26:13,447 --> 00:26:15,407
एलिसन का बॉयफ़्रेंड।

450
00:26:16,659 --> 00:26:18,329
तुमसे पहले क्यों मुलाक़ात नहीं हुई?

451
00:26:18,494 --> 00:26:23,294
मैं प्रेस्बीटेरियन में इमर्जेंसी डॉक्टर हूं,
इसलिए देर तक काम करना पड़ता है।

452
00:26:23,499 --> 00:26:25,709
सही, सही, सही। ठीक है।

453
00:26:25,876 --> 00:26:28,416
एक सैकंड दिखाना, ज़रा--

454
00:26:35,136 --> 00:26:37,346
ठीक है, अपने फ़्रिटाटा का आनंद लो।

